Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में पशु मित्र भर्ती: 25 किलो बोरी वाली शर्त हटी, अब बनाया नया नियम

March 15, 2026

हिमाचल में पशु मित्र भर्ती: 25 किलो बोरी वाली शर्त हटी, अब बनाया नया नियम

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के पशुपालन विभाग ने पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। पशुपालन विभाग ने भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए 100 मीटर दौड़ के दौरान 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ने के नियम को समाप्त कर दिया गया है।

ये भी देखें :-

नए नियमों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थी को अब 100 मीटर की जगह पर 5 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, जो 30 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यार्थियों को 1500 मीटर की दौड़ लगानी होगी, जिसे 10 मिनट में पूरी करनी होगी। बता दें इससे पहले भर्ती प्रक्रिया के तहत 100 मीटर की दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों को करीब 25 किलो वजन उठाकर दौड़ना पड़ता था।

नए नियम इस प्रकार हैं :-

पुरुष अभ्यर्थी: 5 किलोमीटर दौड़ 30 मिनट में पूरी करें।

महिला अभ्यर्थी: 1.5 किलोमीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करें।

500 पदों पर चल रही भर्ती

विभाग के निदेशक डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि राज्य में करीब 500 पशु मित्र पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। जिन उम्मीदवारों का ग्राउंड टेस्ट हो चुका है, उन्हें दोबारा परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। बाकी प्रक्रिया नए नियमों के अनुसार चलेगी।

वायरल वीडियो के बाद बदले नियम

यह बदलाव सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया गया है। मंडी जिले के सरकाघाट में भर्ती के दौरान एक युवती के बोरी उठाते गिरने का वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठे थे। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने पर नियमों की समीक्षा के आदेश दिए गए, जिसके बाद संशोधित दिशानिर्देश जारी हो गए। वहीं, चयनित पशु मित्रों को प्रतिदिन चार घंटे की ड्यूटी के लिए प्रति माह 5 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें