हिमाचल डेस्कः प्रदेश सरकार की ‘इंडस्ट्री थ्रू इनविटेशन’ पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि बीते तीन वर्षों में राज्य में 14,000 करोड़ रुपये की 683 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे लगभग 32 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
₹5,000 करोड़ से अधिक के MoU पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निरंतर आउटरीच कार्यक्रम और निवेश दौरों का आयोजन कर रही है। इस दौरान दुबई और जापान जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तथा मुंबई जैसे प्रमुख घरेलू निवेश केंद्रों से पिछले तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रतिबद्धता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
सरकार संवाद के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल परिवहन, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने, हरित ऊर्जा एवं ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश आकर्षित करने तथा सतत अर्थव्यवस्था के निर्माण हेतु आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास पर काम कर रही है।
1,607 स्वरोजगार इकाइयों को मिली मंजूरी
ग्रामीण उद्यमिता (Rural Startups) को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने 1,642 करोड़ रुपये के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे हैं, जिनमें से 109.34 करोड़ रुपये की प्रारंभिक फंडिंग प्राप्त हो चुकी है। आईआईटी मंडी, आईआईएम सिरमौर और एम्स बिलासपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में 14 इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।
वर्तमान में 107 स्टार्टअप सफलतापूर्वक शुरू हो चुके हैं, जबकि 407 स्टार्टअप्स शुरू होने की प्रक्रिया में हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत राज्य सरकार ने 373.87 करोड़ रुपये के निवेश से 1,607 स्वरोजगार इकाइयों को मंजूरी दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...