Dainik Savera Times

Himachal Pradesh में फिर बिगड़ेगा मौसम, इन इलाकों में चलेगा बारिश बर्फबारी का दौर

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। बीते दिनों हुई अच्छी बारिश ओर बर्फबारी के बाद आज से अगले 6 दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज से 3 जनवरी तक चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि 4 से 6 जनवरी तक समूचे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर चलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहा हैं। हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर ऊना में शीतलहर चली हैं। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 5 और 6 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ तेज रहेगा। इस दौरान प्रदेश में अच्छी बारिश बर्फबारी की संभावना हैं। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है।

लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान प्रदेश। में सबसे कम माइनस 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज। किया गया है। प्रदेश के करीब 6 शहरों में तापमान माइनस में है। जिससे कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं।

ये भी देखें : Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

Exit mobile version