Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते हिमाचल परिवहन का बड़ा फैसला, HRTC के 13 रूट बंद

November 19, 2024

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते हिमाचल परिवहन का बड़ा फैसला, HRTC के 13 रूट बंद

Himachal Transport : राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हिमाचल परिवहन ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली के लिए एचआरटीसी के 13 रूट बंद कर दिए गए हैं। दरअसल इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई है और वहां पर केवल इलैक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 टाइप की बसें ही प्रवेश कर सकती हैं और इन बसों की एचआरटीसी के पास कमी है। बता दे कि बीएस-6 टाइप की बसों की कमी के कारण यहां 13 रूट क्लब कर दिए गए हैं।

बीएस-6 टाइप की सुपर लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया यहां पर चल रही है और इस टाइप की साधारण बसें एचआरटीसी के पास उपलब्ध हैं। ऐसे में वोल्वो बसें जो बीएस-4 टाइप की हैं उनको दिल्ली नहीं भेजा जा सकता। केवल बीएस-6 टाइप की बसें ही वहां जाएंगी लिहाजा यहां पर कई रूट को एचआरटीसी ने क्लब कर दिया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी होनी तय है। बताया जाता है कि एचआरटीसी के पास सुपर लग्जरी बसें जो 24 बसों की खरीद होनी है वो 30 दिसंबर तक आएंगी जिसके लिए टेंडर किया जा चुका है।

इन बसों को जल्द से जल्द लेने के लिए एचआरटीसी ने प्रयास किया मगर वो नहीं हो सका लिहाजा उसे दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। अब क्योंकि दिल्ली में दूसरे बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया है इसलिए एचआरटीसी के सामने भी दिक्कत हो गई है और वो अपनी सभी बसों को वहां नहीं भेज सकता। इसमें वोल्वो बसों के रूट भी प्रभावित होंगे क्योंकि एचआरटीसी के पास बीएस-6 टाइप की बसें पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। निगम के मुताबिक इस बदलाव में केवल कम ऑक्यूपेंसी वाले रूटों को अन्य रूटों के साथ क्लब किया है।

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) राज्यों को ग्रैप-4 के तहत प्रतिबंध लागू करनेके लिए तुरंत टीम गठित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि AQI 450 से नीचे होने पर भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। कोर्ट की परमिशन के बगैर पाबंदियां हटाई नहीं जा सकती। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM)ने 18 नवंबर से दिल्ली-NCRमें संशोधितग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है।

इसके साथ ही अदालत ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करके क्लासेस ऑनलाइन क्लासेस कराने का आदेश दिया है। दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। अब ऑनलाइन क्लासेस होंगी। जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी 23 नवंबर तक अपने लेक्चरऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिए हैं।

देखें LIVE VIDEO :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें