Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

December 3, 2025

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल डेस्कः हिमाचल में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इसको लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिला शामिल हैं। IMD के अनुसार राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट

3 से 5 दिसंबर तक सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं बिलासपुर, सुंदरनगर व मंडी में घना कोहरा दर्ज किया गया है।

ताबो में – 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

बता दें बीती रात को ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात थी। वहीं, इससे पहले सोमवार को यहां पर माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। शिमला में भी ठिठुरन लगातार बढ़ रही हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला– 6.0
सुंदरनगर– 2.6
कल्पा– -1.5
धर्मशाला– 6.8
मनाली– 1.9,
हमीरपुर– 4.0
ताबो– -9.8

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें