Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में बढ़ी ठंड, ताबो में माइनस 7 डिग्री गिरा तापमान, जानें अपने शहर का हाल

November 28, 2025

हिमाचल में बढ़ी ठंड, ताबो में माइनस 7 डिग्री गिरा तापमान, जानें अपने शहर का हाल

डेस्कः हिमाचल प्रदेश में सर्दी बढ़ने से तापमान में भारी गिरावट आई है। ताबो का न्यूनतम पारा माइनस सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, पांवटा, नाहन को छोड़कर पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। लगातार शुष्क माैसम बना रहने से राजधानी शिमला और आसपास भागों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। पर्यटन स्थल कुफरी में एनएच किनारे पाले की मोटी सफेद परत जम गई है।

प्रमुख जगहों में दर्ज तापमान

शिमला– 8.0
भुंतर– 1.2
कल्पा– -0.4
धर्मशाला– 5.5,
पालमपुर– 4.0
मनाली– 1.3
हमीरपुर– 3.7
रिकांगपिओ– 2.2
ताबो– -7.1
बजाैरा– 2.2

4 दिसंबर तक रहेगा मौसम साफ: मौसम विभाग

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कहा कि 28 से 30 नवंबर तक सुबह-शाम और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में 4 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान अगले 3-4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें