हिमाचल डेस्कः प्रदेश में सोमवार को कड़क धूप ने गर्मी के तेवर तेज कर दिए। मैदानों के साथ-साथ ऊँचे क्षेत्रों में भी गर्मी महसूस हुई और दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। शिमला और सुंदरनगर में मई 2026 का सोमवार, मई 2025 की तुलना में अधिक गर्म रहा।
शिमला में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 28.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि 19 मई 2025 को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री था। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 38.1 डिग्री दर्ज हुआ; 17 मई 2025 को वहां अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री था।
धर्मशाला में इस वर्ष अधिकतम तापमान पिछले वर्ष के समान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में 10 स्थानों पर दिन का तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान ऊना और नेरी में 39.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ऊँचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात या वर्षा की संभावना है, जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आगामी दो दिनों में गर्मी के तेवर और कड़े बने रहने का अनुमान है।
21 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, हालांकि इसका व्यापक असर कम रहने की सम्भावना है। चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।
प्रदेश के कुछ स्थानों पर दर्ज अधिकतम तापमान:
शिमला: 28.6°C
सुंदरनगर: 38.1°C
भुंतर: 35.3°C
कल्पा: 27.1°C
धर्मशाला: 35.0°C
ऊना: 39.7°C
नाहन: 36.4°C
मेष: दिन शुभ रहेगा...