हिमाचल डेस्कः हिमाचल बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते ऊंचाई वाले दर्रों में लगातार बर्फबारी के चलते आज यानी सोमवार से मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने दारचा से लेह की ओर वाहन भेजना असुरक्षित माना है।
बता दें 21 नवंबर से 7 दिसंबर तक लाहौल-स्पीति और लेह प्रशासन के बीच हुई वर्चुअल बैठक के बाद इस मार्ग को सीमित अवधि के लिए खुला रखने का निर्णय लिया था। इस अवधि में पर्यटकों को केवल बारालाचा दर्रे तक जाने की अनुमति मिल रही थी, लेकिन मार्ग पर बर्फ जमने के कारण फिसलन काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में इस मार्ग पर यात्रा काफी जोखिम भरी हो सकती है। इसके कारण प्रशासन ने मार्ग को बंद करने का फैसला लिया है।
इसको लेकर उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है। ये फैसला बीआरओ से प्राप्त फीडबैक और लद्दाख प्रशासन से समन्वय के बाद लिया है। उन्होंने कहा कि अब यह मार्ग अगले साल मई-जून में ही अधिकारिक रूप से खोला जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...