Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी से राहत मिलने के आसार, इन जिलों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी

May 28, 2026

Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी से राहत मिलने के आसार, इन जिलों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी

हिमाचल डेस्क। प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को वीरवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 28 मई से 1 जून तक प्रदेशभर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

ये भी पढे़ं :-

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऊना में सबसे अधिक तापमान

बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में लगातार दूसरे दिन लू चली। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हमीरपुर के नेरी में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी शिमला समेत अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वीरवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

ऊना — 44.0

नेरी — 40.7

सुंदरनगर — 39.3

कांगड़ा — 38.8

मंडी — 38.6

धर्मशाला — 35.0

शिमला — 29.0

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें