Site icon Dainik Savera Times

श्री नैना देवी में परिवार सहित नतमस्तक हुए Himachal के सुप्रसिद्ध गायक Hansraj Raghuwanshi

बिलासपुर (गजेंद्र) : विश्व विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी में आज “मेरा भोला है भंडारी करें नंदी की सवारी” भजन से प्रसिद्ध हुए गायक हंसराज रघुवंशी ने परिवार सहित माता जी के दर्शन किए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सहित माता जी के दरबार में पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि माता सब की मनोकामना पूर्ण करें तथा मंदिर में जो भी श्रद्धालु कुछ मांगने आता है तो माता रानी उनको वह सब कुछ दे जो वह यहां पर मांगने आया हैं।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उनकी महादेव के नाम से एल्बम रिलीज होने वाली है जब उनसे पूछा गया कि अभी तक कितनी एल्बम रिलीज हो चुकी है तो उन्होंने कहा कि इसकी गिनती उन्होंने कभी नहीं की हैं। रघुवंशी ने आगे कहा कि उन्होंने ओ माय गॉड टु जोकि अक्षय कुमार की फिल्म है उसमें गाना गाया हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इससे पूर्व में भी वह माता जी के दर्शन के लिए आते रहे हैं तथा इस बार उनके पिताजी ने कोई मन्नत मांगी थी तथा उसे मन्नत को पूरा होने के पश्चात वह पूरे परिवार सहित माता जी के दर्शन के लिए आए हैं। इस अवसर पर उनके साथ-साथ उनके पिता प्रेमलाल, माता लीला देवी, पत्नी कोमल, उनके भाई-भाभी व बहन लीला देवी भी उनके साथ थे।

Exit mobile version