Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के बागबान परेशान, सेब की पेटियां एक तिहाई दाम में बिक रहीं : Priyanka Gandhi Vadra

September 6, 2023

Himachal के बागबान परेशान, सेब की पेटियां एक तिहाई दाम में बिक रहीं : Priyanka Gandhi Vadra
नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में अडाणी समूह द्वारा सेब की खरीद का मूल्य जारी किए जाने के कारण सेब की पेटियां पहले के मुकाबले एक तिहाई कम दाम में बिक रही हैं जिससे बागबान परेशान हैं। उन्होंने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ‘लूट’ को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रहे हैं? उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपदा के इस कठिन दौर में जहां हिमाचल प्रदेश के बाग़बानों पर पहले से ही परेशानियों का पहाड़ टूट रहा था, प्रधानमंत्री जी के मित्र अडानी उनकी परेशानियों को क्यों बढ़ा रहे हैं?’’
प्रियंका गांधी ने कहा कि खबरों के मुताबिक अडाणी द्वारा खरीद के दाम जारी करने के बाद सेब की पेटियां पहले के मुकाबले एक तिहाई कम दाम में बिक रही हैं। उन्होंने कहा, कि ‘आपदा के समय ऐसा करना शर्मनाक है। जहां हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागबानों को मदद की जरूरत है, वहां उन्हें तोड़ा जा रहा है।’’
कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री जी इस लूट को रोकने के लिए कुछ कर क्यों नहीं रहे?’ अडाणी समूह की इस मामले पर अभी प्रतिक्रिया नहीं आई है। हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में भारी बारिश के कारण जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें