Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में टीचिंग जॉब के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

April 16, 2026

Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में टीचिंग जॉब के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

HP Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विभिन्न विषयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए बड़ी संख्या में पद जारी किए हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। तो आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी है और उम्मीदवार 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।

कितने पदों पर भर्ती

कुल 390 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें

बायोलॉजी: 78 पद
केमिस्ट्री: 78 पद
फिजिक्स: 78 पद
कॉमर्स: 156 पद

उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विषय का चयन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

योग्यता क्या होनी चाहिए

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा B.Ed की डिग्री और TET पास होना भी जरूरी है।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग और अंत में दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा।

वेतन और आवेदन शुल्क

चयनित उम्मीदवारों को लगभग 30,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि फॉर्म में सुधार करना हो, तो इसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

ये भी देखें :

कैसे करें आवेदन

1. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए, सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद, होमपेज पर दिए गए संबंधित रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
3. अब, खुद को रजिस्टर करें, लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
4. इसके अलावा, ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद, एप्लीकेशन फीस जमा करें।
6. आखिर में, फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट ले लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें