रामपुर बुशहर : शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बुधवार शाम खोलीघाट मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट रूट पर चल रही एचआरटीसी की बस गरटोला (घोटोला) के समीप अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस कंडक्टर सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। अमर सिंह चौहान निवासी गांव बरौली, रिटायर मैनेजर यूको बैंक, बस के परिचालक जय प्रकाश नेगी निवासी गांव घड़ोली, डाकघर खुनी तहसील ननखड़ी तथा डाकू राम पुत्र कालूराम निवासी गांव शाहदू, तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में कुल 24 यात्री सवार थे। शाम करीब सात बजे जैसे ही बस हादसे का शिकार हुई, मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और अपने निजी वाहनों से कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस, प्रशासन, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सड़क से सीधे खाई में जा गिरी, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तकनीकी पहलुओं के साथ चालक की स्थिति तथा अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए घटना की पुष्टि की है। वहीं उपमंडल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रात में ही अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...