Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैकड़ो की तादाद में भक्ति का आनंद लेने दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु

January 2, 2024

सैकड़ो की तादाद में भक्ति का आनंद लेने दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु

नगरोटा सूरिया की पंचायत सकरी के गांव दर्गियाह चतरा ग्राउंड मैं सप्ताहिक कथा का आयोजन चल रहा है जिसकी शुरुआत भक्तों ने कलश यात्रा के साथ शुरू की और श्री कृष्णा ब श्री राम जी के जयकारों से आस पास का पुरा वातावरण भक्ति में हो गया । साथ ही पंडाल में बैठे भक्तजन सत्संग और भजनों का आनंद लेते खूब झूमते नाचते गाते भक्ति में दुबे नजर आए । सैकड़ो की तादाद में भक्ति का आनंद लेने दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु ।

वैदिक आचार्य संजीव शास्त्री बताया कि मुख्य कथा वाचक डॉ, महेश व्यासजी , वैदिक आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री तथा नितेश वशिष्ठ के द्वाराश्रीमद् भागवत महापुराण की दिव्य कथा अतः प्रवचनों का संगम निरंतर एक सप्ताह तक जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि इस आयोजन को ग्राम पंचायत सकरी, गूलेर, बिलासपुर, के लोगों ने बढ़ चढ़ के सहयोग दिया है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं उन्होंने इलाके की समस्त जनता से आग्रह किया है की रोजाना सत्संग का आनंद लेने के लिए सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 तक आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें