Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर में सफाई ठेकेदार के कर्मी काम छोड़ भागे शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था

August 31, 2023

सुजानपुर में सफाई ठेकेदार के कर्मी काम छोड़ भागे शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था

सूजानपुर (गौरव जैन): नगर परिषद सुजानपुर में सफाई का ठेका जिस ठेकेदार को दिया गया है उसके सफाई कर्मचारी काम छोड़कर भाग गए हैं जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद शहर में गंदगी का आलम है नगर परिषद की इस तरह की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं बातते चले कि सुजानपुर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक ठेका ठेकेदार को दिया गया है जिसमें शहर के सभी वार्डों की सफाई के साथ-साथ मुख्य बाजार बस स्टैंड अन्य चौक चौराहे शामिल है वर्तमान में शहर के वार्ड नंबर सात में जो सफाई कर्मी लगाए गए थे वह काम छोड़कर भाग गए हैं जिसके चलते वार्ड नंबर सात में गंदगी का आलम है और यही हाल शहर के अन्य वार्डों में भी देखने को मिल रहा है

नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने नगर परिषद अधिकारी की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि लगभग 5 लाख रुपए प्रतिमा सफाई के ऊपर नगर परिषद खर्च कर रही है बीते कई दिनों से सफाई कर्मचारी गायब है लेकिन नगर परिषद अधिकारी इस बात पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे जिसके चलते वार्ड नंबर सात में आव्यवस्था का आलम है इस विषय को लेकर उस वार्ड के लोगों ने नगर परिषद अधिकारी से गुहार भी लगाई थी लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ वर्तमान में भी यही स्थिति है शहर के बाहर वार्ड नंबर दो के नाले में भी गंदगी का आलम है यहां पर बड़े-बड़े डंपर कूड़ा करकट के सजाए गए हैं ऐसे में नगर परिषद की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है उन्होंने कहा कि ठेकेदार के सफाई कर्मी भाग गए हैं इस पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करके कार्य किसी अन्य ठेकेदार को दिया जाए ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सही हो उन्होंने कहा कि एक तरफ बारिश की मार है दूसरी तरफ सफाई व्यवस्था जीरो है ऐसे में शहर के लोग दो दो तरफा मार झेल रहे हैं जो सही बात नहीं है

Box संबंधित विषय पर नगर परिषद अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि सफाई ठेकेदार के सफाई कर्मी काम छोड़कर चले गए हैं जिसकी सूचना उन्हें प्राप्त हुई थी ठेकेदार से बात की गई है उन्होंने 5 सितंबर तक सफाई कर्मी पुन वापस आ जाएंगे इस पर बात कही है अगर सफाई कर्मी वापस आ जाते हैं तो ठीक नहीं तो नाम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें