Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना से चोरी हुए मोटरसाइकल मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बाइक सहित पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

September 11, 2023

ऊना से चोरी हुए मोटरसाइकल मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बाइक सहित पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

जिला मुख्यालय ऊना में एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया था इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन ऊना में एक शिकायत दर्ज की गई थी जिसके बाद पुलिस इस मामले को हल करने में लग गई पुलिस द्वारा गठित की गई टीम ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक व्यक्ति को चोरी की बाइक सहित पकड़ा है जिसको कोर्ट में पेश करने पर एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया की मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि पहले हुई अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में इनका कोई हाथ तो नहीं है बाइक चोर गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल है इसकी भी पड़ताल की जाएगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें