Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में 2 मामलों में एक दंपति और एक युवती सहित 9 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

December 12, 2025

शिमला में 2 मामलों में एक दंपति और एक युवती सहित 9 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

शिमला: शिमला जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक दंपति और एक युवती सहित 9 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई ढली में उस समय हुई जब पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक होटल में चिट्टे की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने ढली बाईपास पर एक निजी होटल के कमरे नंबर 201 में दबिश दी और 12.960 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर पांच लोगों साहिल (27) निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़, शुभम चौधरी (25) निवासी समालखा पानीपत, अंकिता नेगी (26) निवासी बसताधार ननखड़ी, लालित चौहान (32) और उसकी पत्नी महिमा चौहान (27) निवासी चौपाल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर की गई है।

वहीं रामपुर पुलिस ने सैंज-सुन्नी रोड पर वाहन (एचपी 01 एए 0787) को रोककर की, जिसमें बैठे तीन व्यक्तियों महेंद्र सिंह (39), दिवान सिंह (41) और महिंदर सिंह (42), तीनों निवासी निरमंड, कुल्लू के पास से 6.33 ग्राम चिट्टा मिला और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ थाना कुमारसैन में मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही ढली थाना में दर्ज एक पुराने मामले में कुलदीप कुमार (39) निवासी दुर्गापुर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को शुRवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान और सख्त किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 2 मिनट में नींद! क्या है मिलिट्री स्लीप मेथड और कैसे करता है कमाल?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें