Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गग्रेट क्षेत्र में स्थित लीवगार्ड फेक्ट्री में इनकम टैक्स की टीम ने मारी अचानक रेड

January 29, 2025

गग्रेट क्षेत्र में स्थित लीवगार्ड फेक्ट्री में इनकम टैक्स की टीम ने मारी अचानक रेड

हिमाचल : गगरेट क्षेत्र के मुबारिकपुर लीवगार्ड नाम उद्योग में उस समय हड़कम्प मच गया जब अचानक एक स्पेशल टीम ने दबिश दी । सूत्रोंसे मिली जानकारी के अनुसार करीबन 5 बजे के सुरक्षा टीम के साथ इनकम टैक्स विभाग की विशेष टीम ने उद्योग में दस्तक देकर सब को हैरत में डाल दिया वहीं उद्योंग के आसपास सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाकर उद्योग के अंदर जाकर इसके रिकार्ड को खंगालना शुरू कर दिया । उद्योग के गेट को बन्दकर टीम द्वारा जांच की जारही है वहीं उद्योग के बाहर किसी को भी जाने की अनुमति नही दी जा रही थी । सूत्रों की माने तो कुछ लोगों ने टीम के उद्योग में दबिश की फोटो खींचने का प्रयास किया गया लेकिन टीम के साथ सुरक्षा दल के द्वारा फोन को भी छीन लिए जाने की बात चर्चा में है । वहीँ उद्योग प्रबंधन को पूर्व में दबिश के पहुंची टीम ने आने की कोई भनक नही लगने दी । टीम द्वारा उद्योग के गेट बंद करने बाद जहां अंदर रिकार्ड को खंगालने में टीम जुटी हुई है वहीं इस दबिश के पीछे का कारण है टीम द्वारा कोई खुलासा करने के बाद भी उजागर हो पायेगा । सूत्रों ने यहां बताया कि टीम द्वारा उद्योग के अंदर प्रवेश करने बाद मीडिया को भी सुरक्षा दल के सहयोग से नजदीक नही आने दिया गया । इस दबिश के पीछे कारण कोई भी हो लेकिन आमजनमानस का कहना है कि ऐसे मामलों का नतीजा क्या रहा इस बारे धूम धड़ाके से दबिश के वक्त बड़ी मुस्तेदी दिखने वाली ऐसी टीमें कोई तथ्य सार्वजनिक नही कर पातीं । ऐसा भी माना जा रहा है कि इस दबिश के पीछे उद्योग में काम करने वाले स्टाफ को पूरे भत्ते व सुविधाएं न मिलने को लेकर प्रबंधन के खिलाफ किसी के द्वारा की गई शिकायतें भी हो सकती हैं ।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें