Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सेना व ओले संयुक्त द्वारा रामपुर में छात्रों को किया जागरूक, इलेक्ट्रिक वाहन के बारे दी जानकारी

September 28, 2023

भारतीय सेना व ओले संयुक्त द्वारा रामपुर में छात्रों को किया जागरूक, इलेक्ट्रिक वाहन के बारे दी जानकारी

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): भारतीय सेना व ओले समूह द्वारा 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संयुक्त ई- स्कूटर अभियान चलाया जा रहा है! इसी के तहत रामपुर में पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्कूली छात्रों, अध्यापकों व आम जनता को पर्यावरण को स्वच्छ व साफसुथरा रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन कितना उपयोगी है इस बारे में जागरूक किया गया ! आर्मी के अधिकारी ने स्कूली छात्रों को अग्नि वीर योजना बारे जागरूक किया उन्होंने बताया कि जो युवा अग्निवीर में जाना चाहता है वह जब वापस लौट कर आएगा तो वह अपनी सोसाइटी में एक अलग पहचान रखेगा! इसके साथ उसे विभिन्न स्थानों पर आरक्षण भी प्राप्त होगा और वह अपनी सोसाइटी में कई बेहतरीन कार्य कर सकता है! उन्होंने बताया कि अग्नि वीर बनने के लिए छात्रों को मैट्रिक पास होना बेहद जरूरी है इसके उपरांत अग्निवीर के लिए आवेदन कर सकते हैं!

जानकारी देते हुए लोले समूह से आए प्रेम ने बताया कि उनका उदेश्य है कि आने वाले समय में पर्यावरण को स्वच्छ व साफसुथरा बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग किया जाए! जहाँ इसमें खर्च भी कम आता है ऐसे में पेट्रोल व डीजल का भी कम इस्तेमाल किया जाता है! वहीं आपदा की स्थिति में भी इलेक्ट्रिक वाहन का काफी उपयोग हो सकता है! उन्होंने बताया कि सड़के भारी भूस्खलन के कारण जहां बंद हो जाती है तो वहीं पेट्रोल मिलना ममकी रहता है! प्रेम ने बताया कि ओले कंपनी का उदेश्य है कि आने वाले समय में प्राकृतिक को बचाना और आम जनता की जेब में आर्थिक तौर पर भी बोझ न पड़े! उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से कसौली से शिपकीला तक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 378 किमी की दूरी तय की जाएगी।

यह रैली रिकांगपियो, पूह, शिपकीला और चांगो गांव मार्ग पर यात्रा करेगी। यहाँ पर भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के बारे में प्रेरित किया जाएगा, और उन्हें भारतीय सेना में विभिन्न भर्ती योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें