Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम सलमान अली रहे आकर्षण का केंद्र

November 15, 2023

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम सलमान अली रहे आकर्षण का केंद्र

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री थे। उनका रात्रि सांस्कृतिक संध्या मंच पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर मेला कमेटी ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मेले की समारिका का भी विमोचन किया। आखिरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और मुबइया कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और लोगों ने संस्कृत का संध्या का खूब आनंद लिया।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा ऐसे आयोजनों से भारतीय समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने का मौका मिलता है। ग्यारह नवंबर से शिमला जिला के रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए चार दिनों तक रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकारों में पार्श्व गायक साज भट्ट, इंडियन आइडल फेम सलमान अली एवं पहाड़ी गायको में सुनील शर्मा व हानि नेगी प्रमुख थे।

बता दें की यह मेला एक व्यापारीक मेला है। इस मेले में पूरे देश भर से व्यापारी पहुंचते है, जो यहां पर अपना व्यापार करते है। यहां के लोग पूरे साल भर की खरीदारी यहां पर करते हैं। लवी मेले का इंतजार बेसबरी से करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें