कार्यक्रम में सुरक्षा बलों के द्वारा मुख्य अतिथि को परेड की सलामी भी दी गई और उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर और उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज के द्वारा भी सभी मुख्य अतिथि और अन्य सभी उपस्थित जनसमूह को लड्डू बताकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। ढालपुर मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। वही इस दौरान जिला कुल्लू के विभिन्न स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए और आजादी में अपना योगदान देने वाले शूरवीरों को भी याद किया गया। इसके अलावा जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार, आनी, मनाली और निरमंड में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।