Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इनरव्हील क्लब नूरपुर ने मनाया शिक्षक दिवस

September 5, 2023

इनरव्हील क्लब नूरपुर ने मनाया शिक्षक दिवस

नूरपुर (पंकज कौशल): इनरव्हील क्लब नूरपुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औंद में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।इस मौके पर क्लब द्वारा 24 अध्यापकों को उनकी उत्कृष्ठ कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष सुमन गुलेरिया ने कहा कि अध्यापक अच्छे समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते है अता सभी को अध्यापकों का मान सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को सम्मानित कर उनकी क्लब बहुत खुशी महसूस कर रही है। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्री मति नवीन कुमारी ने क्लब की सराहना की व क्लब का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शालू महाजन,रजिता, सुरुभि महाजन,अंजुल,सोनू,रखी,इशिता,सुनंदा,मीनू,जयोतिका व अन्य क्लब सदस्य मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें