गग्गल : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को अदालत के आदेशों के बाद पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इस विशेष अभियान के दौरान उत्तरी खंड के डीआईजी सौम्या और एसपी कुलभूषण वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे , एसपी कांगड़ा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 73 मामले दर्ज किए गए थे।
इन सभी मामलों से जुड़े नशीले पदार्थों को कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत से औपचारिक दिशा-निर्देश मिलने के बाद, इन पदार्थों को नष्ट करने के लिए डुगायरी में स्थित बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट ले जाया गया, जहां इन्हें आग के हवाले कर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया जो कि पुलिस द्वारा नष्ट की गई सामग्री में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ शामिल थे, जिनमें मुख्य रूप से 15 किलोग्राम चरस 900 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) , अफीम के पौधे , भारी मात्रा में अन्य नशीली दवाइयां को नष्ट किया गया बही डीआईजी नॉर्थ रेंज सौम्य ने बताया कि इस अभियान का दायरा काफी बड़ा था।
कांगड़ा और चंबा जिला के साथ-साथ देहरा और नूरपुर क्षेत्रों को मिलाकर कुल मिलाकर लगभग 375 किलोग्राम पाइप हस्क (पोस्त दाना/डोडा चूरा), 45 किलोग्राम चरस और 700 ग्राम चिट्ठा नष्ट किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नष्ट की गई नशे की सामग्री की कुल कीमत करीब सवा चार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...