
सुजानपुर: बीसीसीआई कोषाध्यक्ष एवं आईपीएल के चैयरपर्सन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अरुण धूमल ने शुक्रवार को अपना जन्म दिवस अपने निवास स्थान समीरपुर में परिजनो एवं शुभचिंतकों की मौजूदगी में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल माता शीला धुमल से आशीर्वाद लेकर उन्होंने अपने दिन की शुरुआत की। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ करके उनसे मिलने एवं जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देने आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उनके शुभचिंतक अपने साथ केक भी लेकर आए थे जिसे अरुण धूमल ने काटा और उसके बाद सबका मुंह मीठा करवाया। बताते चले कि अरुण धूमल को उनके जन्म दिवस पर बधाई संदेश देने का सिलसिला दो दिन पहले से ही शुरू हो गया था।
शुभचिंतक असमंजस स्थिति में थे कि उनका जन्मदिन कब है। किसी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी तो कोई गुरुवार को उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देता मिला। वहीं जिन्हें उनके जन्मदिवस की तिथि याद नहीं थी उन्होंने 25 अगस्त शुक्रवार को सोशल मीडिया के साथ-साथ उनके घर पर पहुंचकर उन्हें उनके जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने जन्म दिवस के मौके पर अरुण धूमल विशेष रूप से अपने घर पहुंचे थे और अपने जन्मदिन का सेलिब्रेशन अपने पारिवारिक सदस्यों माता-पिता के साथ मनाना चाहते थे। जैसे ही उनके चाहने वालों को उनके घर पर आने की सूचना मिली तो वह रुके नहीं और सीधा उनसे मिलने उनके घर पहुंचना शुरू हो गए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित खुद अरुण धूमल और अन्य पारिवारिक सदस्य उनके निवास स्थान पहुंचने वाले तमाम शुभचिंतकों का आदर सत्कार करते हुए दिखे। तमाम कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी उनके बेटे के जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यकर्ताओं ने उनका भी मुंह मीठा करवाया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...