Site icon Dainik Savera Times

IPS परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की राज्यपाल Shiv Pratap Shukla से भेंट

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश काडर के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के चार अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर, राज्यपाल ने आई.पी.एस. को उनकी सफलता के लिए बधाई दी तथा भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर उनसे चर्चा की तथा प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुभव को भी सुना। अधिकारियों से प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्य करने को कहा। इसके लिए उन्होंने जागरूकता के साथ-साथ कड़े कदम उठाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नशे के खिलाफ कार्य नहीं हुआ तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कत्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यह अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांतप्रिय राज्य है इसलिए उनका यह ध्येय रहना चाहिए कि प्रदेश और प्रगति कैसे करे। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक (कानून-व्यवस्था) सृष्टी पांडे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। परिवीक्षाधीन अधिकारियों में उत्तर प्रदेश से आदिति, आंध्रप्रदेश से साई दत्तात्रेय वर्मा, कर्नाटक से सचिन तथा हिमाचल से ब्युम बिंदल शामिल थे।

Exit mobile version