Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ITI Sujanpur ने किया कमाल, 104 प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को दिलाया रोजगार

September 15, 2023

ITI Sujanpur ने किया कमाल, 104 प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को दिलाया रोजगार

सुजानपुर (गौरव जैन) : आईटीआई सुजानपुर मे सुजुकी मोटर कंपनी व कृष्णा मारुति द्वारा केम्पस इंटरव्यू आयोजित किया गया। विभिन्न कंपनियों में मौके पर ही 104 युवाओं का चयन किया। सुजुकी मोटर ने 77 युवाओं का चयन किया। यह कंपनी युवाओं को 21 हजार प्रतिमाह मानदेय देगी। कंपनी युवाओं को भोजन, कंपनी के खर्च पर बद्दी, सुरक्षित जूते, पीपीई किट, बीमा ओर कंपनी के नियमानुसार छूटी प्रदान करेगी।

एक अन्य कंपनी ने 14 युवाओं का चयन किया। यह कंपनी युवाओं को 15 हजार प्रतिमाह मानदेय देगी। कृष्णा मारुति ने 13 युवाओं को चयनित किया गया। यह कंपनी भी 15 हजार प्रतिमाह मानदेय देगी। आईटीआई सुजानपुर के समूह निदेशक एवम् ट्रेनिंग एवम प्लेसमेंट ऑफिसर विजय कुमार व उप सहायक ट्रेनिंग ब प्लेसमेंट एवम अन्य स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।

उन्होंने इस सफलता के मौके पर युवाओं को संज्ञान में लेते हुऐ उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आईटीआई सुजानपुर के प्राचार्य सुनील कुमार ने सिलेक्ट हुए युवाओं को शुभकामना दी तथा कहा कि आईटीआई सुजानपुर आने वाले समय में भी इस तरह के रोजगार मेलो का आयोजन करती रहेगी ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें