Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jagat Singh Negi ने लद्दाख में चीनी सैनिकों के बढ़ते कदमों पर व्यक्त की चिंता

September 6, 2023

Jagat Singh Negi ने लद्दाख में चीनी सैनिकों के बढ़ते कदमों पर व्यक्त की चिंता

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लद्दाख में लगातार चीनी सैनिकों के बढ़ते कदमों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। सीमावर्ती जिले में तैनात एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हाल ही में लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी ने दौरा किया है। नेगी ने राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लगातार झूठ बोला जा रहा है कि ‘भारत-चीन सीमा पर भारत के अंदर कोई नहीं आया या कोई नहीं आएगा।’

जगत सिंह नेगी ने कहा कि चीन भारतीय सीमा पर कब्जा करके, लगातार अपनी सीमा संरचना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और उन्होंने हाल ही में लद्दाख में अपनी बाइक यात्रा से लौटते हुए सरकार का ध्यान भी आकर्षित किया है। राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) सुंदर सिंह ठाकुर के साथ लद्दाख में विभिन्न स्थानों का दौरा किया।

ठाकुर ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कई निवासियों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने गांधी को बताया कि वे चरागाह जहां वे लंबे समय तक अपने जानवरों और भेड़ों को चराते थे, अब वहां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला किया, तब से भारत-चीन के रिश्ते में और खटास आ गई है।

हाल ही में मीडिया से बातचीत में अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा, कि ‘मैं हमेशा बातचीत के लिए तैयार हूं। अब चीन को भी एहसास हो गया है कि तिब्बती लोगों की भावना बहुत मजबूत है, इसलिए तिब्बती समस्याओं से निपटने के लिए वे मुझसे संपर्क करना चाहते हैं। मैं भी तैयार हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें