Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद Kangana Ranaut ने खास अंदाज में दी भाइयों को भाई दूज की शुभकामनाएं

November 3, 2024

सांसद Kangana Ranaut ने खास अंदाज में दी भाइयों को भाई दूज की शुभकामनाएं

Bhai Dooj Special : देश भर में भाई-बहन को समर्पित त्यौहार भाई दूज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भाइयों को खास अंदाज में बधाई दी है। अपनी आगामी ‘‘इमरजेंसी’’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर भाइयों के साथ एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा,‘भाई दूज वह त्योहार है, जिसमें बहन अपने भाई की गरिमा, गौरव और कल्याण के साथ रक्षा करने की प्रतिज्ञा करती है।

तस्वीरों की पोस्ट पर अभिनेत्री ने अपने भाइयों वरुण रनौत, अक्षत रनौत, करण रनौत पर टैग भी किया।

 Bhai Dooj Special
Bhai Dooj Special

कंगना रनौत अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेती नजर आती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने राजस्थान से कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह मीराबाई के महल में सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं। राजस्थान के चित्ताैड़गढ़ किले के साथ वह अपने कुलदेवी के मंदिर पहुंचीं, जिसकी झलकियां उन्होंने दिखाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।

फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इमरजेंसी को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टफिकेट मिला है। फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत कर रही हैं। ‘इमरजेंसी’ ‘मणिकर्णकिा: द क्वीन ऑफ झांसी’ के बाद कंगना की दूसरी निर्देशित फिल्म है। फिल्म में कंगना रनौत के साथ श्रेयस तलपड़े समेत फिल्म जगत के कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।

देशभर में भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मकि मान्यताओं के अनुसार भाई दूज के दिन बहनें व्रत रहने के साथ कथा सुनती हैं। कथा में बहन, भाई को श्रप देती हैं। उसके बाद बहन उस श्रप से मुक्ति की कामना भी करती हैं। कथा सुनने के बाद बहनें, भाई को मिठाई खिलाने के बाद व्रत को पूरा करती हैं और भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। बहनें सुबह से ही पूजा के लिए खास तैयारी करती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें