Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

औषधीय गुणों से भरपूर है कसमल की जड़ें, इतने रूपये प्रति क्विंटल बिक रही, किसान हुए मालामाल

February 3, 2025

औषधीय गुणों से भरपूर है कसमल की जड़ें, इतने रूपये प्रति क्विंटल बिक रही, किसान हुए मालामाल

जोगिन्द्रनगर (राजीव बहल): झटिंगरी से लेकर टिंडूनाला तक इन दिनों कसमल की जड़ों की निकासी जोरों पर है। स्थानीय लोग वन विभाग की अनुमति के बाद अपनी जमीन से इन जड़ों को निकालकर ठेकेदारों को बेच रहे हैं। कसमल की इन जड़ों की कीमत 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ हो रहा है।

कसमल की ये जड़ें विभिन्न प्रकार की दवाएं बनाने के लिए उपयोग की जाती हैं। इनसे शुगर, लीवर और आंखों से संबंधित रोगों की दवाएं बनाई जाती हैं। झटिंगरी से टिंडूनाला तक प्रतिदिन कई ट्रक इन जड़ों को लेकर दवा फैक्ट्रियों के लिए रवाना हो रहे हैं।

स्थानीय किसानों का कहना है कि कसमल की जड़ों की मांग बढ़ने से उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है। वहीं, वन विभाग भी यह सुनिश्चित कर रहा है कि यह कार्य तय नियमों के तहत हो, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन बना रहे।

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें