
कूल्लू: हिमाचल प्रदेश में हिमाचल किसान कांग्रेस के द्वारा लगातार बैठकर की जा रही है और किसानों की समस्याओं को भी समझा जा रहा है। ऐसे में इन सभी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। ताकि सभी किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। ढालपुर में जिला कुल्लू किसान कांग्रेस कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रवि शर्मा भी मौजूद रहे।
वहीं रवि शर्मा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत भी पूरे प्रदेश में किसानों को जोड़ा जाएगा और एक एप भी तैयार की जाएगी। उस एप के माध्यम से सभी किसानों को जोड़ा जाएगा और सरकार के द्वारा जो भी किसानों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। उसकी जानकारी भी उन्हें दी जाएगी ताकि उन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।
रवि शर्मा ने कहा कि आज सरकार के द्वारा फसलों और दूध के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। उससे एक बार फिर से खेती और दुग्ध उत्पादन से लोगों का जुड़ना शुरू हो गया है। आने वाले समय में अन्य माध्यमों से भी किसान की आर्थिक की को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए भी किसान कांग्रेस के द्वारा सरकार के समक्ष विभिन्न मुद्दों के माध्यम से मांग रखी जाएगी।
📍 Location: Kullu (Kullu)