PM Modi की किसान नीतियां घर-घर ले जाएगा किसान मोर्चा : धर्मेंद्र राणा

ऊना (राजीव भनोट) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार किसानों, बागवानों के हित में निर्णय लिए हैं और किसानों की आमदन को बढ़ाने की बात हो, चाहे किसानों को आधुनिक उपकरण देने की बात हो, किसानों के लिए नई तकनीक लाई, किसानों के सम्मान की रक्षा की और किसान सम्मान निधि ने किसानों के आत्मसम्मान.

ऊना (राजीव भनोट) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार किसानों, बागवानों के हित में निर्णय लिए हैं और किसानों की आमदन को बढ़ाने की बात हो, चाहे किसानों को आधुनिक उपकरण देने की बात हो, किसानों के लिए नई तकनीक लाई, किसानों के सम्मान की रक्षा की और किसान सम्मान निधि ने किसानों के आत्मसम्मान को बढ़ाया है। यह बात हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा जिला ऊना के अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर किसान मोर्चा। ऊना की बैठक को जिला भाजपा कार्यालय में संबोधित करते हुए कही। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने किसानों के लिए नीतियां बनाई है बजट बढ़ाया है और किसानों को सम्मान देने के लिए सम्मान निधि का शुभारंभ किया, जिसके 4 वर्ष सफलता से पूर्ण हो रहे हैं, करोड़ों रुपए किसानों के खाते में जा रहे हैं ,जो किसानों की आर्थिकी को भी ऊंचा कर रहे हैं और किसानों को काम करने की प्रेरणा को और आगे बढ़ा रहे हैं, यह किसान सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नियत है ,जिसमें किसान प्राथमिकता पर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल केवल किसानों के झूठे समर्थक होने की बात करते हैं, घडियाली आंसू बहाते हैं लेकिन देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए नीतियां क्या होती है। किसानों का सम्मान क्या होता है? यह साबित करके दिखाया है. धर्मेंद्र राणा ने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने लगातार विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है और किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए यथासंभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा ने जब भी किसानों के हित की बात ,बागवानों के हित की बात अनुराग ठाकुर के समक्ष रखी है।

अनुराग ठाकुर ने उस पर पूर्ण रूप से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हर मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों के हित की योजनाओं को पहुंचाएगा ,2024 के चुनाव के लिए किसान मोर्चा अहम भूमिका अदा करेगा ।राणा ने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र के जिला ऊना में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां घर घर बताई जाएंगी, वहीं केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए विकास के कार्य, किसानों के लिए किए गए कार्य और जो काम बेहतरीन केंद्र सरकार की मदद से किए गए हैं उन सब की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने अनुराग ठाकुर द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर उभरता नेतृत्व व चेहरा है ,जिन्होंने हमीरपुर क्षेत्र के सम्मान को देश ही नहीं बल्कि विश्व में बढ़ाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष स्नेह के पात्र बने और जिम्मेदारी के साथ मंत्रालय को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री अश्वनी कुमार, जिला सचिव दीपक जोशी, विनय सहोड, नवी ठाकुर किसान मोर्चा गगरेट मंडल के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, जगमोहन सिंह शक्ति चंद मदन लाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -

Latest News