Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

केसीसी बैंक का चेयरमैन बनने के बाद हमीरपुर पहुंचे कुलदीप पठानिया, किया गया भव्य स्वागत

January 12, 2023

केसीसी बैंक का चेयरमैन बनने के बाद हमीरपुर पहुंचे कुलदीप पठानिया, किया गया भव्य स्वागत

हमीरपुर: हिमाचल सरकार द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया को केसीसी बैंक का चेयरमैन मनोनीत करने के उपरांत वह पहली बार चेयरमैन बनने पर पैतृक जिला में पहुंचे। जिला की सीमा ऊखली में पहुंचने पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पंचायती संस्थाओं व स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के संग गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता ने आतिशबाजी चला कर व मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया। कुलदीप पठानिया ने जिलामुख्यालय के गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा बैंक पुराने दिनों में वापस आए, यह उनका अहम टारगेट रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। उसके बाद ही प्रदेश में भी राष्ट्रीय बैंक आए थे। उस वक्त कोऑपरेटिव बैंक कांगड़ा जिला में था। चेयरमैन ने कहा कि मानसिंह ने 1920 में इस बैंक की स्थापना की थी। उसके बाद किसानों, गरीबों और आम लोगों को लाभ पहुंचाने में यह बैंक आगे रहा है। इस समय इसकी वर्थ 18,000 करोड़ रुपए की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बैंकों का बुरा हाल हुआ है। उसके बाद बैंक सभी संघर्ष में है। नोटबंदी का कर्मचारियों से लेकर बैंक व्यवसाय के क्षेत्र में बहुत बुरा असर पड़ा है। कांगड़ा बैंक पुराने दिनों में वापस आए इस पर कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें विश्वास जताकर चेयरमैन नियुक्त किया है। उनके विश्वास पर खरा उतर जाएगा और बैंक के हित के साथ-साथ आम लोगों और बेरोजगारों के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान वह पार्टी कार्यालय में भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें