Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली पदयात्रा, कहा भारत की जनता का बढ़ा कांग्रेस पर विश्वास

September 7, 2023

कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली पदयात्रा, कहा भारत की जनता का बढ़ा कांग्रेस पर विश्वास

देश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा जो बीते साल पदयात्रा की गई थी। उस यात्रा से देश में अब सद्भावना बड़ी है और भारत की जनता का भी कांग्रेस में विश्वास बड़ा है। ऐसे में देश का विघटन करने वाले राजनीतिक दल इस पदयात्रा से घबरा गए हैं और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा। राहुल गांधी की पदयात्रा के 1 साल पूरा होने पर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ,जिला कुल्लू कांग्रेस के अध्यक्ष सेस राम आजाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि आज भी कुछ राजनीतिक दल धर्म व अन्य मुद्दों के चलते देश की जनता का ध्यान भटका रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब समझदार हो गई है और वह राजनीतिक दल के इस झूठे भ्रम में नहीं आने वाली है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से 4,080 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी और लगभग 150 दिनों में एक दर्जन से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए इस साल 30 जनवरी को श्रीनगर में इसे समाप्त किया था।

उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान ना तो राहुल गांधी ने खराब मौसम की परवाह की और ना ही किसी राजनीतिक दल के द्वारा दिए जा रहे बयान की चिंता की। आज भी राहुल गांधी देश की गरीब जनता से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान में लगातार जुटे हुए हैं। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावो को लेकर पूरी तरह से तैयार है और यहां पर भी कांग्रेस सरकार आम जन की समस्याओं के निवारण में दिन-रात जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें