Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटरी पर लौटने लगा है Kullu-Manali का पर्यटन काराेबार, ग्रीन टैक्स बैरियर से एकत्रित हुआ 18 लाख का टैक्स

November 6, 2023

पटरी पर लौटने लगा है Kullu-Manali का पर्यटन काराेबार, ग्रीन टैक्स बैरियर से एकत्रित हुआ 18 लाख का टैक्स

कुल्लू (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद अब पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौटने लगा है। पर्यटन विभाग द्वारा जहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सारी गतिविधियां मनाली में करवाई गई। वहीं अब मनाली में फिर पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। मनाली की बात की जाए तो अक्टूबर माह में करीब ग्रीन टैक्स बैरियर से पर्यटकों के 1500 वाहन गुजरे है, जबकि नवंबर के पहले हफ्ते में अब तक 300 से अधिक पर्यटकों के वाहनों की संख्या दर्ज की गई है।

पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया की बीते महीने में 1500 के करीब पर्यटकों के वाहन मनाली पहुंचे है, जिससे विभाग ने 18 लाख का टैक्स एकत्रित किया है। जबकि नवंबर के पहले हफ्ते में अब तक पर्यटकों के वाहन ग्रीन टैक्स बैरियर से गुजर चुके है। जिससे पर्यटन विभाग को अब तक 3 लाख रुपए की आमदनी हो चुकी है। सड़कों के हालात सुधरने से अब पर्यटक भी कुल्लू मनाली का रुख करने लगे है।

कुल्लू-मनाली में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लिफिंग जैसी साहसिक गतिविधियां भी फिर से शुरू होने से पर्यटकों का आना बढ़ रहा है। और विभाग को उम्मीद है की दिसंबर माह में त्यौहारों को देखती हुए भी पर्यटकों का आना बढ़ेगा और जल्द ही कुल्लू मनाली का पर्यटन व्यवसाय फिरसे फलने फूलने लगेगा। पर्यटन विभाग भी आने वाले दिनों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए कार्यक्रम शुरू करने वाला है। ताकि कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों को यहां नई साहसिक गतिविधियां करने का मौका मिल सके।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें