Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रक्षाबंधन को लेकर कुल्लू के बाजार हुए गुलजार, खरीदारी के लिए बाजारों में सुबह से दिखी भीड़

August 29, 2023

रक्षाबंधन को लेकर कुल्लू के बाजार हुए गुलजार, खरीदारी के लिए बाजारों में सुबह से दिखी भीड़

कुल्लू (सृष्टि): भाई-बहनों के अटूट संबंधों का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त को है। इस पर्व को लेकर कुल्लू के बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं और खरीदारों की भीड़ जुट रही है। बहन अपने भाई की कलाई के लिए अलग-अलग डिजाइन वाली राखियां पसंद कर रही हैं। कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर सहित आसपास के बाज़ारो में खरीदारी करने लोग पहुँच रहे है, कुल्लू के बाज़ारो मे सुबह से लेकर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे है। रक्षाबंधन से पहले राखियों से पूरा बाजार सज चुका है। तरह-तरह की राखियों को लोग खरीद रहे है। नई किस्म की राखियां बाजार में उपलब्ध है। राखी के चलते बाजार में लोग हर तरह के प्रोडक्ट खरीद रहे है। भाइयों की कलाइयों पर बंधने वाली राखियों की दुकानें सज गई हैं। राखियों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। फिलहाल दुकानों में बहने अधिक खरीददारी कर रहीं हैं, जिनके भाई बाहर रहते हैं और उन्हें उनके पास राखियां भेजनी हैं। वहीं, इसके अलावा महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए आकर्षक डिजाइन की राखियां खरीद रही है। समय के साथ-साथ राखियों की स्टाइल और लुक में भी बदलाव आने लगे हैं। बाजार में इस बार कई नई तरह की राखियों की डिजाइन आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें