Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रघुनाथ मंदिर में अनूठी परंपरा के साथ मनाई दिवाली, पराल घास से निभाई कोह पूजा

November 9, 2026

रघुनाथ मंदिर में अनूठी परंपरा के साथ मनाई दिवाली, पराल घास से निभाई कोह पूजा

Kullu Raghunath Temple Celebrates Traditional Diwali : कुल्लू। देशभर में 8 नवंबर को दिवाली मनाए जाने के बाद कुल्लू के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दिवाली का पर्व मनाया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई और सदियों पुरानी कोह पूजा की परंपरा निभाई गई। पराल घास से तैयार विशेष बंडल को जलाकर चारों ओर घुमाने की यह अनूठी परंपरा कुबेर अस्त्र के प्रतीक के रूप में निभाई जाती है। मान्यता है कि इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

रघुनाथ मंदिर में दिवाली पर इस खास परंपरा का पालन किया जाता है, जिसे कोह पूजा कहा जाता है. इस परंपरा के अनुसार, पराल घास से विशेष बंडल बनाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में कौह कहा जाता है. इस बंडल को मंदिर के पुजारियों और भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार द्वारा जलाया जाता है. जिन्हें रस्सी से बांध कर जलाया जाता है और अपने चारों और घुमाया जाता है. ऐसे में सबसे पहले भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार इस परंपरा को निभाते है। साथ ही मंदिर से सभी पुजारी भी इसका निर्वहन करते है. बाइट – दानवेंद्र मंदिर के पुजारी दिनेश किशोर ने बताया कि मंदिर में दिवाली इस इस विशेष परंपरा का निर्वहन होता है।

उन्होंने बताया को धनतेरस के दिन से ही हर दिन भगवान के समक्ष दीप जलाने का काम किया जाता है. साथ ही मंदिर में कोह पूजन किया जाता है. इस कोह पूजन को कुबेर अस्त्र के रूप में पूजा जाता है. ऐसे में यह भी माना जाता है कि कोह पूजन से सबके घर में खुशहाली आए. साथ ही मंदिर परिसर में दीपदान की भी परंपरा पूरी की जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें