Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर हर महादेव के जयकारे से गूंजी Kullu घाटी, हजारों भक्त दर्शन को पहुंचे भोले के दरबार

February 18, 2023

हर हर महादेव के जयकारे से गूंजी Kullu घाटी, हजारों भक्त दर्शन को पहुंचे भोले के दरबार

कुल्लू (सृष्टि) : महाशिवरात्रि के पर्व के शुभ अवसर पर देवभूमि कुल्लू के बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी और मंदिरों में दर्शन के लिए खूब भीड़ जमी रही। शनिवार को शिवरात्रि उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ से फूल मालाओं से सुसज्जित मंदिरों में भोले के दर्शन के लिए लाइने लगी रही। शिवरात्रि के लिए देवों के देव बिजली महादेव मंदिर के कपाट शिवरात्रि पर्व पर सुबह शुभ मुहूर्त में खोले गए। मात्र एक दिन के लिए ही कपाट खुल गया है। शिवरात्रि पर बिजली महादेव के मथाण मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

बिजली महादेव मंदिर कमेटी की ओर से शिवरात्रि के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। शुक्रवार को ही कमेटी के सदस्य मंदिर पहुंचे और मंदिर को सजाया गया। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित भूतनाथ मंदिर, शिव मंदिर बजौरा, गौरी शंकर मंदिर दशाल, महादेव मंदिर चौहकी के अलावा तमाम महादेव मंदिरों को शिवरात्रि के लिए सजाया गया है और यहां खूब भीड़ लगी रही। शिवरात्रि पर मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। बिजली महादेव मंदिर में कपाट खुलने के बाद पहले पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर पहुंचकर दिनभर श्रद्धालु बिजली महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। दर्शन करने का सिलसिला सुबह से शाम तक चला रहा। बिजली महादेव में सुवह से ही दर्शन के लिए खूब भीड़ जुटी रही।

श्रद्धालु अमन का कहना है कि वे हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। भगवान शिव भोलेनाथ है और इनके समक्ष जो भी मन्नत मांगी जाती है उसे भी जल्द पूरा करते हैं। सरवरी के भूतनाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु राजन का कहना है कि जिला कुल्लू में महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और हर शिवालय में भक्त सुबह से ही दर्शनों के लिए जुटे हुए हैं। श्रद्धालु मंजू और ज्योति का कहना है कि हर सोमवार को भगवान शिव के दर्शनों के लिए आती है। महाशिवरात्रि का त्यौहार सरवरी के भूतनाथ मंदिर मे धूमधाम के साथ मना रही है। भगवान शिव की आराधना के लिए सरवरी भूतनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें