Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi में होने जा रहे G20 सम्मेलन में दिखेंगे Kullu के उत्पाद

September 8, 2023

Delhi में होने जा रहे G20 सम्मेलन में दिखेंगे Kullu के उत्पाद

कुल्लू (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश जिसे देश विदेश में अपनी प्राचीन संस्कृति, वेश भूषा,और रहन सहन के लिए जाना जाता है। आज भी अपनी संस्कृति को संजोए हुए हैं। एक और देश विदेश के सैलानी कुल्लू की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने के लिए यहां पहुंचते हैं। यही कारण है कि दिल्ली में होने जा रहे जी20 सम्मेलन में भी कुल्लू जिला के उत्पादों की स्टॉल लगने जा रहा है। जिसमे यहां के स्वेटर, मफ़लर, जुराबें ,कुल्लवी कैप,और कुल्लवी डॉल को देखने को मिलेगी। कुल्लू जिला के नग्गर गांव में ग्रामीण महिलाओं के हाथ से बनाए गए इन उत्पादों को दिल्ली में होने जा रही सम्मेलन की प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम (हिमक्राफ्ट) से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर महीने में जो दिल्ली में जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। उसमें क्राफ्ट बाजार लगाने का अवसर मिला है। जिसमें हर राज्य को एक स्टॉल प्रदान किया गया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश का भी स्टॉल वहां पर लगाया जाएगा। जिसमें किन्नौरी शॉल, चंबा का रुमाल, काला जीरा, कुल्लवी शॉल ,मफलर, कुल्लवी जुराबे और खासकर कुल्लवी डॉल को सेल वह प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। इससे पहले धर्मशाला में भी आयोजित हुए जी20 समेलनन में भी स्टॉल लगाया गया था जिसमें देश विदेश आए मेहमानों को हिमाचली उत्पाद काफी पसंद आए थे।

कुल्लवी व्हिम्स के सह संस्थापक भृगु आचार्या ने बताया कि दिल्ली में होने जा रहे जी20 सम्मेलन में हाथों से बने कुल्लवी उत्पादो को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिसके लिए उनके पास कुल्लवी शॉल, मफ़लर, टोपी, जुराबो आदि का ऑडर आया है। उन्होंने बताया कि वह अपने इन उत्पादों को घर पर ही तैयार करते है। भृगु ने बताया कि इससे पहले धर्मशाला में आयोजित हुए जी20 समेलन में भी उन्होंने अपना स्टॉल लगाया था। इस दौरान वहां पर आए देश विदेश से आए मेहमानों ने उनके उत्पादों को काफी पसंद किया था और अब एक बार फिर दिल्ली में होने जा रहे जी20 समेलन में भी उनके उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसके लिए वह काफी खुश हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें