Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rampur Bushahr में लेबर वेलफेयर ऑफिसर विक्रम सिंह ने संभाला अपना पदभार

March 28, 2023

Rampur Bushahr में लेबर वेलफेयर ऑफिसर विक्रम सिंह ने संभाला अपना पदभार

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर बुशहर में लेबर वेलफेयर आफिसर के तौर पर विक्रम सिंह में अपना पदभार संभाला है, जिससे रामपुर बुशहर के श्रमिकों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा। पहली बार यह पोस्ट यहां पर क्रेट की गई है। पहले एक ही लेबर आफिसर के हवाले सारा कार्य रहता था, लेकिन अब लेबर वेलफेयर अधिकारी की अलग से तैनाती होने से क्षेत्र के लोगों को अपने कामगार कल्याण बोर्ड से संबंधित कार्य करने और भी आसान हो जाएंगे।

विक्रम सिंह ने बताया कि सभी की समस्याओं का समाधान करना व सरकार की योजनाओं का सभी श्रमिकों को लाभ मिले इसके लिए बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है यहाँ के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना व उनका लाभ किस तरह से लेना चाहिए, इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा।

वहीं जानकारी देते हुए लेबर वेलफेयर आफिसर विक्रम ने बताया कि वह रामपुर बुशहर के ज्यूरी के स्थानीय निवासी है। उन्होंने बताया कि उनकी शिक्षा शिमला व चंडीगढ़ से हुई है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की है। उसी के उपरांत एमबीए भी पंजाब यूनिवर्सिटी से ही की है। उसके बाद कमीशन की तैयारी करने के बाद उनका चयन लेबर वेलफेयर आफिसर के तौर पर हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें