
कुल्लू: जिले में लंका दहन से पहले भगवान रघुनाथ के दरबार में में जहाँ सभी देवी देवताओं ने हज़ारी भरी। वहीं रघुनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान रघुनाथ मंदिर के अस्थायी शिविर में चन्द्रौनी नृत्य किया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के मंदिर में भगवती दर्शन दिए गए।
भगवान रघुनाथ के करदार दानवेंद्र सिंह ने बताया की लंका दहन से पहले भगवान रघुनाथ के दरबार में देवी की पूजा अर्चना की जाती है। यहाँ राजपरिवार की कुलदेवी माँ त्रिपुरा सुंदरी का आवाहन किया जाता है और शेर पर सवार हो कर देवी भगवती पहले भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में दर्शन देती है। उसके बाद राजा की चाननी में भी देवी दर्शन होता है। इस पूरी प्रक्रिया में भगवान रघुनाथ देवी की आराधना करके लंका दहन के लिए शक्तियां अर्जित करते है। इस खूबसूरत नज़ारे को देखने के लिए मंदिर में भी लोगो की भीड़ जुटी रहती है।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...