Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर 9 में देर रात तोते ने बचाई परिवार की जान

August 28, 2023

सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर 9 में देर रात तोते ने बचाई परिवार की जान

सूजानपुर(गौरव जैन): पालतू पशु पक्षी अक्सर मानव जीवन के प्राणों की रक्षा करते आए हैं और वर्तमान में भी कर रहे हैं इसी कड़ी में सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर 9 में एक पालतू तोते ने अपने परिवार के सदस्यों की जान बचाई है हालांकि इस घटना में तोते की जान चली गई है जानकारी अनुसार सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर 9 में प्रतिष्ठित व्यापारी रवि सूद के घर पर देर रात को एक बड़ा कोबरा सांप निकल आया घर के भीतर वाशिंग मशीन के साथ यह कोबरा सांप चिपक कर बैठा था परिवार जनों की माने तो पूरा परिवार रात को सोया था इसी बीच रात को उनके पालतू तोते की फड़फड़ाना और चीखने की जोर से आवाज आई तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए और उन्होंने देखा कि एक जहरीले कोबरा सांप ने उनके पालतू तोते को पकड़ रखा है देखते-देखते उस जहरीले सांप ने पालतू तोते को अपना शिकार बना लिया लेकिन तब तक परिवार के सभी लोग जाग गए थे अगर यह तोता जोर से आवाज ना करता तो परिवार के सदस्य सोए रहने थे इसके बाद कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी मौके पर घर पर कोबरा सांप देखकर रवि सूद का बेटा अखिल सूद घबराया और उसने तुरंत स्नेक मैन के नाम से मशहूर माथुर धीमान को मध्य रात्रि फोन किया सूचना मिलते ही माथुर धीमन अपनी बेटी के साथ सुजानपुर वार्ड नम्बर नो पहुंचे ओर कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले कोबरा सांप को पकड़ परिवार को सुरक्षित किया माथुर धीमान ने बताया कि कोबरा सांप ने तोते को अपना शिकार बनाया है अगर समय रहते यह तोता जोर से चिल्लाता नहीं तो घर पर कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी उधर परिवार के सदस्यों ने स्नेक मैन माथुर धीमन और उनकी बेटी का धन्यवाद किया है और कहां की अगर यह मौके पर नहीं पहुंचते तो कुछ भी हो सकता था।

सुजानपुर शहर मैं प्रतिदिन कहीं ना कहीं जहरीले सांप निकल रहे हैं रात के अंधेरे और दिन के उजाले में अक्सर उनके निकालने का सिलसिला जारी है सुजानपुर व्यास पुल के पास बहते बड़े झरने से भी लगातार सांप गिर रहे हैं यह वही बड़ा झरना है जहां अक्सर लोग परिवार और बच्चों के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने के लिए खड़े रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें