
हिमाचल: प्रदेश के जाने-माने शायर, गजलकार व कवि नासिर यूसुफजई के गजल संग्रह इब्तिदा के तीसरे संस्करण का लोकार्पण समारोह आज नाहन में आयोजित हुआ। समारोह में पूर्व विधायक नाहन एवं प्रदेश में हिमफैड व प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके कंवर अजय बहादुर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जानकारी देते हुए गजलकार नासिर यूसुफजई ने बताया कि गजल संग्रह इब्तिदा का पहला संस्करण मार्च 2014 में निकला था। जिसका लोकार्पण विश्व ख्याति प्राप्त गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन ने किया था। दूसरा संस्करण सितंबर 2014 में सामने आया। अब सितंबर 2024 में तीसरा संस्करण पाठकों के लिए सामने आया है। इस मौके पर कंवर अजय बहादुर सिंह ने गजल संग्रह का लोकार्पण कर कहा कि नासिर यूसुफजई प्रदेश के जाने माने लेखक हैं, इनकी बहुत अच्छी पुस्तकें निकली हैं, जिसे मैने खुद भी पढ़ा है। यह गौरव का विषय है कि इनके जैसा कलाकार नाहन से है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...