Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रभु श्री राम जी के मंदिर को ताला लगा कर फिर से टेंट में भेजने के स्वपन देखते हैं कांग्रेस व इंडी गठबंधन के नेता : सुरेश कश्यप

May 17, 2024

प्रभु श्री राम जी के मंदिर को ताला लगा कर फिर से टेंट में भेजने के स्वपन देखते हैं कांग्रेस व इंडी गठबंधन के नेता : सुरेश कश्यप

सोलन (गजेंद्र) : दून विधानसभा के जाडला, कुणहड़ और मंडेसर ग्राम पंचायत में जनसंपर्क किया। दून की जनता ने तय कर लिया है कि यहां से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से लीड दिलाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करानी है। भारतीय जनता पार्टी सांसद व भाजपा के शिमला लोकसभा से प्रत्याशी सुरेश कश्यप का चुनाव प्रचार लगातार जारी है। अपने जनसंवाद की कड़ी में उन्होंने इंडी गठबंधन व कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला उन्होने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता सनातन धर्म को प्रतिदिन उठ कर गालियां देते हैं व प्रभु श्री राम जी के मंदिर को बंद करके ताला लगा कर फिर से टेंट में भेजने के स्वपन देखते हैं।

उन्होने कहा कि राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार की गारंटी थी जोकि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा किया राम मंदिर का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों के लिए गर्व का विषय है। राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा ने वर्षों से त्याग किया है जिसका परिणाम है राम मन्दिर के रूप में राष्ट्र मंदिर का निर्माण हुआ उन्होंने बताया कि श्री राम को नही मानने वाले लोग भारत के नहीं हो सकते। आज सनातन संस्कृति का प्रसार पूरे विश्व में हो रहा है व सनातन पूरे विश्व को वैश्विक शांति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

उन्होंने कहा कि दुबई में हाल ही में मन्दिर का बनना भी इस बात का प्रमाण है। भाजपा ने राम मन्दिर आंदोलन व कार सेवकों का सम्मान किया है वहीं इंडी गठबंधन के अखिलेख यादव की पार्टी ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलाई और सेंकड़ों राम भक्तों की हत्या की। जनता यह सब भूली नही है साथ ही उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की कमान योगी के हाथों में है, उन्हें पता है कहां बुल्डोजर चलाना है तो विपक्ष के लोगों का यह सपना मात्र अपना ही रहने वाला है।

चुनावी जनसभा में भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुरेश कश्यप जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों- पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने की बात ये सोच भी नहीं सकेंगे। कांग्रेस व इसके गठवंधन के लोग दलितों व पिछड़ों के आरक्षण को मुस्लिम समुदाय को बांटने की बात कर रहे हैं देश के जिन राज्यों में इनकी सरकारें पहले ही इस काम को कर रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े वर्ग व दलित समाज के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाओं के साथ लगातार प्रयासरत हैं । आज राष्ट्रपति के रूप में एक आदिवासी महिला देश का नेतृत्व कर रहीं हैं यह भाजपा की ही दूरदर्शिता है आज इंडी गठबंधन के लोग राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति की खिल्ली उड़ाते मिल जाते हैं। उन्होने आश्वस्त करते हुए कहा की जब तक है तब तक पिछड़े, आदिवासी, दलितों के आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का खेल खतरनाक है। ये यहां आपसे वोट मांग रहे हैं। दक्षिण में जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करते हैं। अनाप-शनाप बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी देश के विकास का मजाक बना दिया है। सपा और कांग्रेस कहती है कि देश का विकास तो अपने-आप हो जाएगा, मेहनत करने की क्या जरूरत है? कांग्रेस की मानसिकता के दो ही किनारे हैं। एक ये कहते हैं कि अपने- आप हो जाएगा और दूसरा ये कहते हैं कि क्या होगा? कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया। हालत ये थी कि देश में 85 प्रतिशत घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाने का काम किया। उन्होने कहा कि इंडी गठबंधन मात्र झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। कांग्रेस के शिमला के प्रत्याशी भी इसी परिवारवाद का एक बड़ा उदाहरण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें