Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: घर के शौचालय में बैठा था तेंदुआ, महिला ने जैसे खोला गेट… उड़ गए होश

July 4, 2026

Himachal: घर के शौचालय में बैठा था तेंदुआ, महिला ने जैसे खोला गेट… उड़ गए होश

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सोलन जिले में शुक्रवार को एक महिला उस समय हैरान रह गई, जब उसने अपने घर के शौचालय का दरवाजा खोला और अंदर एक तेंदुआ बैठा हुआ देखा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढे़ं :-

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोलन के गरखाल इलाके में जीत राम के घर की है। जब जीत राम की पत्नी शौचालय का दरवाजा खोलने पहुंची, तो अंदर तेंदुए को देखकर घबरा गई। वह तुरंत बाहर निकली और शोर मचाकर परिवार तथा आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने पर जीत राम ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शौचालय का दरवाजा खुला रह जाने के कारण तेंदुआ अंदर घुस गया था।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें