Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोल-कोहटा गांव में रसोई में काम करने वाले व्यक्ति पर तेंदुए ने किया जनालेवा हमला

March 8, 2024

जोल-कोहटा गांव में रसोई में काम करने वाले व्यक्ति पर तेंदुए ने किया जनालेवा हमला

जाहू: त्रिलोकपुर बडैहर जंगल से सटे भोरंज उपमंडल की धमरोल पंचायत के जोल-कोहटा गांव में रास्ते में पैदल घर जा रहे कमलेश कुमार पर तेंदुए ने जानलेवा हमला करने घायल कर दिया है। इससे ग्रामीणों में विशेष कर स्कूली बच्चों को दशहत का माहौल बना हुआ है। यह घटना गत सांय की है, जब कमलेश कुमार पुत्र रत्न चंद गांव जोल-कोहटा अपने घर पैदल जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में घात लगाकर बैठे नरभक्षीय तेंदुए ने जानेलबा हमला करके घायल कर दिया। तेंदुए के हमले पर कमलेश कुमार ने जोर-जोर से शोर मचाया और शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए।

शोर सुनकर व लोगों को आते देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इस हमले से कमलेश कुमार को टांगों में खरोचें आई है। इससे पहले भी जोल गांव में एक व्यक्ति को तेंदुआ घायल कर चुका है। इसी तरह सुलगवान से भरेडी वाया बडैहर सडक पर जंगल में तेंदुए ने मोटर साईकल सवार पर भी हमला किया है। तेंदुआ के हमले से लोग डरे हुए हैं क्योंकि जोल-कोहटा गांव के बच्चे नौवीं से जमा दो कक्षा की पढ़ाई करने के लिए जंगल के रास्ते रावमापा बडैहर जाते हैं। धमरोल पंचायत उप प्रधान विजय कुमार, जोल ग्राम सुधार संभा के अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि तेंदुए के कारण सुबह-शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर वन रक्षक शुभम का कहना है कि इस घटना की सूचना हमली है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अकेले जंगल की ओर न जाए। अगर जरूरी हुआ तो पिंजरा लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें