Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मांगो को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम ज्वाइंट फोरम कर्मचारियों ने की नारेबाजी

August 31, 2023

मांगो को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम ज्वाइंट फोरम कर्मचारियों ने की नारेबाजी

नूरपुर (पंकज कौशल): भारतीय जीवन बीमा निगम ज्वांइट फोरम कर्मचारियो व अधिकारियों ने वीरवार को नूरपुर में भोजनावकाश के दौरान अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार व प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर एनजैडआईईए के अध्यक्ष सुभाष भट्ट मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने बीमा पैंशनर्ज के लिए मूल वेतन का 15 फीसदी देय को 30 फीसदी करने की तुरंत अधिसूचना जारी करने की मांग की। उन्होंने पैंशनर्ज की पेंशन बढ़ोतरी हर वेतन समझौते के साथ करने की मांग की, उन्होंने न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियो व अधिकारियों के लिए निगम का अंशदान 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी करने की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने 1 अगस्त 2022 से लंबित वेतन समझौते को लागू करने की मांग की। इस मौके पर शाखा सचिव बलवीर सिंह राणा सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें