Site icon Dainik Savera Times

Himachal: बिलासपुर में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़! चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा, अंडे भी दिखे

Chocolate in bilaspur

Chocolate in bilaspur

हिमाचल डेस्कः बिलासपुर जिले के नौणी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर जिंदा कीड़ा और अंडे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी के गांव मंडी मानवा निवासी और भाखड़ा विस्थापित सभा के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल ने बताया कि उन्होंने स्थानीय बाजार से बच्चों के लिए पांच रुपये वाली चॉकलेट खरीदी थी। जब वे घर पहुंचे और छोटे बच्चे शिवा को चॉकलेट देने के लिए उसका रैपर खोला, तो वे हैरान रह गए। चॉकलेट के अंदर एक जिंदा कीड़ा रेंग रहा था और उस पर अंडे भी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि बच्चे के मुंह में चॉकलेट डालने से पहले ही यह गंदगी दिखाई दे गई।

ये भी देखें :-

रमेश चंद ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि बच्चा चॉकलेट खा लेता, तो वह किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकता था, या फिर उसकी जान को भी खतरा हो सकता था। हैरानी की बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर उसकी वैधता मई 2026 तक दर्शाई गई है और उस पर कोड नंबर भी अंकित है। पूरी तरह वैध होने के बावजूद उत्पाद में इस तरह की गंदगी मिलना कंपनी की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने संबंधित चॉकलेट को सुरक्षित रख लिया है और इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सैंपल के रूप में जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग महेश कश्यप ने कहा कि यदि इस तरह की घटना सामने आई है तो मामले की जांच की जाएगी और चॉकलेट का सैंपल लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version