Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

April 22, 2023

Shimla में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

शिमला (गजेंद्र) : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी भगवान परशुराम का जन्म दिवस देश सहित हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर ब्राह्मण सभा शिमला द्वारा शिमला के मिडिल बाजार में जहां हवन पूजन का आयोजन किया गया, तो वहीं भंडारे के रूप में प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज भी विशेष रुप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती और ईद जैसे त्यौहार पूरे राष्ट्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहे है।

हालांकि यह त्याेहार देशभर में अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोगों के द्वारा मनाए जा रहे हैं, लेकिन सभी का मकसद एवं संदेश आपसी भाईचारे को बढ़ाना और प्रेम का प्रचार-प्रसार करना है। भगवान परशुराम का प्राक्टय प्रदोष काल में हुआ था और यह 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी धरती पर मौजूद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें