Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला शक्ति पूरे प्रदेश मे कर रही बेहतर कार्य: रविंद्र समकड़िया

September 3, 2023

महिला शक्ति पूरे प्रदेश मे कर रही बेहतर कार्य: रविंद्र समकड़िया

नूरपुर (पंकज कौशल) : विश्व हिंदू महासंघ भारत इकाई हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रज्ञा आश्रम बागनी मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ भारत इकाई हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र समकड़िया ने की। बैठक मे विश्व हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता, गो रक्षा दल के कार्यकर्ता व मातृ शक्ति मौज़ूद रही।

रविंद्र समकड़िया ने जानकारी देते हुए बताया की हमारी प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को समस्त कार्यकारिणी की एक बैठक होती है। इसी के उपलक्ष्य में आज बागनी स्थित आश्रम में आयोजित की गई तथा हमारे लगभग सभी साथी यहां पर एकत्रित हुए हैं। जिसमें कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी महिला शक्ति भी पूरे प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है तथा आज महिला शक्ति को भी कार्यकारणी में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा।

इस मौके पर नरेंद्र शर्मा (महामंत्री), अर्पण चावला (गौ सेवा दल प्रमुख), महेंद्र सिंह, गुलजेंद्र सिंह (मोनू राणा) (जिला काँगड़ा उपाध्यक्ष), सुरेंद्र शर्मा, सूरज शर्मा (सह संयोजक गौ रक्षा दल), सूरज सपहिया (संयोजक जिला काँगड़ा), सचित शर्मा (उपाध्यक्ष कार्यकारिणी हिमाचल), अनूप राणा (जिला सह सचिव), विक्रम मेहरा (नूरपुर मंडल सचिव),देवेंद्र राणा (संगठन मंत्री हिमाचल), विजय पठानिया (सह संगठन मंत्री), विनोद कुमार (संयोजक गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला काँगड़ा), मातृ शक्ति-रजनी, रीना चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौज़ूद रहें!

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें