Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीखंड महादेव की प्राचीन सुंदरता को बनाए रखने के लिए जिला परिषद कुल्लू चलाएगा “क्लीनिंग ड्राइव” अभियान

September 19, 2023

श्रीखंड महादेव की प्राचीन सुंदरता को बनाए रखने के लिए जिला परिषद कुल्लू चलाएगा “क्लीनिंग ड्राइव” अभियान

रामपुर बुशहर: विश्व विख्यात एवं भारत की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्री खंड महादेव कैलाश पर्वत पर प्राचीन सुंदरता को सुरक्षित करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से “जिला परिषद कुल्लू” द्वारा आगामी 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, श्रीखंड महादेव की प्राचीन सुंदरता को संरक्षित करने के लिए एक स्वच्छता अभियान “श्रीखंड महादेव क्लीनिंग ड्राइव”कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान में इस वर्ष की गंदी को साफ किया जाएगा। यह अभियान यात्रा के प्रवेश द्वार “जाओं” गांव से यात्रा के अंतिम पड़ाव “श्री खंड महादेव” की पवित्र शिवलिंग तक रास्ते में प्लास्टिक, कूड़े कचरे का उचित निपटारा किया जाएगा। ये बात जिला परिषद कल्लू के अध्यक्ष “पंकज परमार” ने कही। उन्होंने कहा कि श्री खंड महादेव की सुंदरता बनाए रखने के लिए “क्लीनिंग ड्राइव “कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस ड्राइव में गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) स्वयंसेवकों (वॉलिंटियर्स) को इस अभियान के लिए आमंत्रित किया है । जो पर्यावरण के प्रति हमारे जुनून को साझा करेंगे। उन्होंने इस नेक काम के लिए एकजुट होने का आवाहन किया। ताकि श्रीखंड महादेव की पवित्रता अछूती रहे। उन्होंने स्वयंसेवक (वॉलिंटियर) और दानी के रूप में इस अभियान में हिस्सा लेने के जिला परिषद कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर: +919805115515 पर “हर हर महादेव” के साथ एक संदेश भेजने की अपील की है। ताकि उनकी समर्पित टीम (एनजीओ) और (वॉलिंटियर्स )से संपर्क कर सके और संयुक्त रूप से है अभियान को सफल बनाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें